बबाई में आम रास्ते पर कीचड़, राहगीर परेशान:बोले- पंचायत को कई बार बताया, आंदोलन की चेतावनी
बबाई में आम रास्ते पर कीचड़, राहगीर परेशान:बोले- पंचायत को कई बार बताया, आंदोलन की चेतावनी
बबाई : बबाई उपतहसील में बबाई गढ़ के पास अन्नपूर्णा रसोई के सामने आम रास्ते पर कीचड़ से कस्बे के नागरिक परेशान हैं। कस्बेवासियों का कहना है कि यह रास्ता कस्बे से बाईपास सड़क का शॉर्टकट है। इस रास्ते पर कस्बे का सबसे प्राचीन मंदिर स्थित है, साथ ही राजपूतों और ब्राह्मण-बनिया समुदाय के श्मशान घाट भी पड़ते हैं।
इस रास्ते से गुजरने वाले नागरिकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बबाई ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराने के बावजूद इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मांग का समर्थन करने वालों में इंद्र चंद तिवाड़ी, हरीसिंह शेखावत, दलीप शेखावत, रमेश शेखावत, सुंडाराम शेखावत, बाबूलाल लाटा, सरदाराराम सैनी और तुलसीराम नायक शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073928

