[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहरासर-अड़मालसर मुख्य सड़क जर्जर होने पर विरोध:ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, अधिकारियों ने दिया जल्द काम शुरू करने का आश्वासन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

मेहरासर-अड़मालसर मुख्य सड़क जर्जर होने पर विरोध:ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, अधिकारियों ने दिया जल्द काम शुरू करने का आश्वासन

मेहरासर-अड़मालसर मुख्य सड़क जर्जर होने पर विरोध:ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, अधिकारियों ने दिया जल्द काम शुरू करने का आश्वासन

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में मेहरासर चाचेरा से अड़मालसर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लगभग 2 किलोमीटर तक जर्जर हालत में है। सड़क पर गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण वाहन चालकों व स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीण जेठाराम भाकर, किशनलाल फुलफकर, गिरधारी कुड़ी और भालाराम महला ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का नवीनीकरण जल्द नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने भविष्य में बड़े हादसों की आशंका भी जताई है।

वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस सड़क के नवीनीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सकेगी।

Related Articles