[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण हटाए:पेट्रोलिंग टीम ने प्रशासन के सहयोग से अनाधिकृत होर्डिंग हटाए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण हटाए:पेट्रोलिंग टीम ने प्रशासन के सहयोग से अनाधिकृत होर्डिंग हटाए

सुजानगढ़ नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण हटाए:पेट्रोलिंग टीम ने प्रशासन के सहयोग से अनाधिकृत होर्डिंग हटाए

सालासर : सालासर से नागौर नेशनल हाईवे. 58 पर रोड बाउंड्री में आ रहे अनाधिकृत बोर्ड व होर्डिंग बुधवार को हटाए गए। साथ ही बाउंड्री में किए गए निर्माण भी तोड़े गए। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की।

हाईवे पेट्रोलिंग के इंचार्ज रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस विषय में कोर्ट के आदेश के अनुसार केंद्र बिंदु से 75 मीटर तक में जो भी निर्माण होता है वो अतिक्रमण की श्रेणी में माना जाता है। फिलहाल हाईवे के बीच से 22.5 मीटर तक के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

त्रिपाठी ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए होटल ढाबों शराब के ठेकों वाले इस तरह के बोर्ड लगा देते हैं। जिनसे दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बताया कि ये अवैध अतिक्रमण हटाने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। कार्रवाई में एसडीएम के आदेश से कोतवाली, सदर और सालासर पुलिस थानों की टीमों ने सहयोग किया।

Related Articles