मंडावरा में 31 मार्च को मनाई जाएगी कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चतुर्थ पुण्यतिथि
मंडावरा में 31 मार्च को मनाई जाएगी कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चतुर्थ पुण्यतिथि
झुंझुनूं : गुर्जर समाज के प्रमुख नेता एवं आरक्षण आंदोलन के अगुआ रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चतुर्थ पुण्यतिथि 31 मार्च को मंडावरा गांव (तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं) में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति शेखावाटी के तत्वावधान में मंडावरा स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित होगा। आयोजन में भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के शेखावाटी प्रभारी एडवोकेट हनुमान सिंह गुर्जर ने बताया कि कर्नल बैसला के विचार अच्छी शिक्षा, कर्ज मुक्त समाज और शिक्षित मां आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073607


