SC/ST और OBC वर्ग के छात्रों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी – बृजेंद्र सिंह ओला
SC/ST और OBC वर्ग के छात्रों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी – बृजेंद्र सिंह ओला
झुंझुनूं : झुंझुनूं से सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से देशभर, विशेषकर राजस्थान के करोड़ों छात्र-छात्राओं से जुड़े पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के गंभीर मुद्दे को उठाया।
सांसद ओला ने कहा कि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान में लगातार हो रही देरी और तकनीकी अव्यवस्थाएं सरकार की नीतिगत विफलता और प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में लाखों विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलना था, लेकिन बड़ी संख्या में भुगतान अब भी लंबित है।
राजस्थान की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक एक भी पात्र छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाया है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
उन्होंने आगे कहा कि आधार सीडिंग की समस्याएं, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की तकनीकी खामियां और सिस्टम की विफलता के कारण छात्रों को समय पर सहायता नहीं मिल रही है। यह स्थिति अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है।
सांसद ओला ने यह भी कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि सरकार के पास लंबित आवेदनों और भुगतान की स्पष्ट जानकारी तक उपलब्ध नहीं है, जो उसकी जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी लंबित छात्रवृत्तियों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए, NSP की तकनीकी खामियों को तुरंत दूर किया जाए तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच स्पष्ट जवाबदेही तय की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073602


