[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ के मींगना गांव में मधुमक्खियों का हमला:10 से ज्यादा नरेगा मजदूर घायल, उपचार जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ के मींगना गांव में मधुमक्खियों का हमला:10 से ज्यादा नरेगा मजदूर घायल, उपचार जारी

सुजानगढ़ के मींगना गांव में मधुमक्खियों का हमला:10 से ज्यादा नरेगा मजदूर घायल, उपचार जारी

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के नजदीकी मीऺगना गांव में नरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को शहर के बगड़िया उपजिला हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनके शरीर से मधुमक्खियों के डंक निकाल कर उपचार किया गया।

खुदाई कार्य कर रहे थे मजदूर

ग्रामीणों के अनुसार मीऺगना की तलाई के पास सोमवार करीब 10.15 बजे नरेगा मजदूर बावड़ी में खुदाई का कार्य कर रहे थे। पास के एक पेड़ से मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे वहां मौजूद 50 लोग जान बचाकर भागे। हमले में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों ने बुजुर्गों के सिर में डंक मार कर उन्हें गिरा दिया। गांव के लोग घायलों को लेकर बगड़िया हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टर रघुवीर तूनवाल ने मेडिकल टीम के साथ उनका ईलाज किया।

बुजुर्गों को किया घायल

घायलों में ज्यादातर बुजुर्ग थे, जो मधुमक्खियों का हमला होने पर भाग नहीं पाए। महावीर सिंह(50) पुत्र मेघ सिंह के चेहरे और सिर पर से करीब दो सौ डंक निकाले गए। भागीरथ सिंह(85), रतन सिंह(80), हुकम सिंह(72), भागीरथ सिंह(70), हरि सिंह(65), राधा कंवर(60), रामसिंह (50), छगन कंवर(45), पूजा कंवर(30) का बगड़िया हॉस्पिटल ईलाज किया गया।

Related Articles