[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसपी ने बीदासर थाने का निरीक्षण किया:फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनें, नशे के कारोबारियों को चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसपी ने बीदासर थाने का निरीक्षण किया:फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनें, नशे के कारोबारियों को चेतावनी

एसपी ने बीदासर थाने का निरीक्षण किया:फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनें, नशे के कारोबारियों को चेतावनी

चूरू : चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बीदासर पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। एसपी निश्चय ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, मैस और पुलिसकर्मियों के क्वार्टर का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने बीदासर थानाधिकारी से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का यथासंभव समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी ने युवाओं को नशे और जुए से दूर रहने की सलाह दी, क्योंकि देश की तरक्की में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले और आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले सटोरिये सावधान हो जाएं।

एसपी ने जनता से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी नशे या जुए के कारोबार की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी निश्चय ने होली की रात बीदासर स्थित एक होटल में हुई फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस अवसर पर एएसपी दिनेश कुमार, डीएसपी नेमीचंद चौधरी और थानाधिकारी दिलीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles