राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी में एसएफआई द्वारा शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी में एसएफआई द्वारा शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
खेतड़ी : राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी में शहीद दिवस के अवसर पर छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
छात्र नेत्री सीमा सैनी ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि शहीद दिवस का उद्देश्य बलिदानियों को श्रद्धांजलि देना, देशभक्ति की भावना जागृत करना, इतिहास से जुड़ना तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से शहीदों को आदर्श मानकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
वहीं छात्र नेता रिहान कूरैशी ने कहा कि शहीदों को केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन याद रखना चाहिए। उनके विचार और बलिदान हमें निरंतर प्रेरणा देते हैं और हमेशा जीवित रहेंगे।
इस अवसर पर छात्र नेत्री इशिका प्रजापति, विनु कसाना, रिंकी कुमारी, मनीषा कुमारी, मीनाक्षी सैनी, कविता कुमारी, प्रीति कुमारी, अनंत, राहुल नायक सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2071898


