भारत मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने झुंझुनूं में निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भारत मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने झुंझुनूं में निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं : भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। रैली अंबेडकर सर्किल से शुरू होकर पीरू सिंह सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।
रैली में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए मौलिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। संगठन के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेवदा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी जाति आधारित जनगणना को लेकर स्पष्टता नहीं दी जा रही है, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जनगणना में ओबीसी वर्ग का पृथक कॉलम नहीं देने से सही आंकड़े सामने नहीं आ पाएंगे। साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरते हुए विभिन्न मांगों को ज्ञापन के माध्यम से रखा गया। कार्यकर्ताओं ने सख्त यूजीसी बिल लागू करने तथा वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग भी उठाई।
इस दौरान आंदोलन के चौथे चरण के तहत 23 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया गया। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित इस बंद को सफल बनाने के लिए जिले के व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2071918


