छापर में पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार:विधायक ने प्रदूषण के दुष्प्रभाव की दी जानकारी, गौरैया आवास और बर्ड फीडर भेंट किए
छापर में पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार:विधायक ने प्रदूषण के दुष्प्रभाव की दी जानकारी, गौरैया आवास और बर्ड फीडर भेंट किए
छापर : छापर में नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसायटी ताल छापर द्वारा स्वामी गीगदास स्मृति भवन के कार्यालय में एक पर्यावरण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक गेदर ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण के दुष्प्रभाव से इकोसिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को मिलकर इस दिशा में काम करना होगा, क्योंकि पर्यावरण संरक्षण हम सबका नैतिक दायित्व है। गेदर ने आगे कहा कि पानी और पक्षियों को बचाना तथा उनकी शुद्धता कायम रखना हमारा प्रथम दायित्व होना चाहिए। उन्होंने संस्था के पर्यावरण संरक्षण के प्रकल्पों की सराहना भी की।
कार्यक्रम का शुभारंभ फुले दंपत्ति के चित्र पर दीपक प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि सदस्यों ने डूंगर राम गेदर का सम्मान किया। इस अवसर पर नेमाराम प्रजापत और अमर चंद हर्षवाल ने सूरतगढ़ विधायक को ‘गौरैया बचाओ अभियान’ के तहत गौरैया आवास और बर्ड फीडर भेंट किए।
सेमिनार में वरिष्ठ एडवोकेट सूर्य प्रकाश स्वामी, ओमप्रकाश गोस्वामी, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी धन्नाराम प्रजापत, पन्नालाल मेघवाल, चंचल गर्ग, मनोज सोनी, राजकुमार प्रजापत, अशोक प्रजापत, वेदु प्रजापत, हीरालाल भोभारिया, महावीर भोभरिया, संजय हर्षवाल, कन्हैयालाल नाई, मनीष रक्षक और भगीरथ प्रजापत सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र स्वामी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2230050

