क्रिकेटर संदीप सैनी को कॉल्विन शील्ड की टीम से निकाला:जिला क्रिकेट संघ पर मनमानी के आरोप, बोले- सचिव के इशारे पर हुआ काम
क्रिकेटर संदीप सैनी को कॉल्विन शील्ड की टीम से निकाला:जिला क्रिकेट संघ पर मनमानी के आरोप, बोले- सचिव के इशारे पर हुआ काम
सीकर : सीकर के क्रिकेटर संदीप सैनी को कॉल्विन शील्ड की टीम से निकाल दिया गया, जिसे लेकर क्रिकेटर संदीप सैनी ने जिला संघ के सचिव सुभाष जोशी पर मनमानी के आरोप लगाए। सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि वह 15 साल से जिले की टीम से खेल रहे थे और रणजी टीम में भी एलाइड थे। इसके बावजूद इस बार कॉल्विन शील्ड की टीम से उन्हें निकाल दिया गया।
संदीप सैनी ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ सचिव सुभाष जोशी के इशारे पर उन्हें टीम से निकाला गया, इसकी शिकायत की तो संघ सचिव ने ट्रायल से अब्सेंट रहने की बात कह दी, जबकि उसने(संदीप ने) ट्रायल दिए थे।
क्रिकेटर संदीप सैनी ने की सचिव को हटाने की मांग
क्रिकेटर संदीप सैनी ने सीकर में एडहॉक कमेटी गठित करने और मनमानी कर रहे सचिव सुभाष जोशी को हटाने की मांग की है। क्रिकेटर संदीप ने कहा कि सीकर जिला संघ खिलाड़ियों को कोई सुविधाएं नहीं देता, इसलिए सीकर जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक नहीं पहुंच पाते हैं।
क्रिकेटर संदीप सैनी ने जिला कोषाध्यक्ष आशीष तिवाड़ी और पूर्व रणजी प्लेयर हरीश सिंघवी पर जिला सचिव से मिलीभगत करने और शिकायतों की सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, जिला क्रिकेट संघ सचिव ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2230041

