[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में भैरु बाबा के दर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में भैरु बाबा के दर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : सीकर जिले के रींगस स्थित भैरुजी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को विशेष दिन होने के कारण सुबह मंगला आरती के साथ ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दिनभर जारी रहीं।

दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा भैरुजी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की और अपनी मनौतियां मांगी। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति से मंदिर परिसर “भैरु बाबा” के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। दर्शन के लिए अलग-अलग कतारें, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। रविवार को उमड़ी भीड़ ने पूरे मंदिर परिसर को आस्था और श्रद्धा के रंग में सराबोर कर दिया।

Related Articles