[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुहाला में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल, ईद पर हिंदू परिवार ने दी ईदगाह के लिए जमीन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गुहाला में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल, ईद पर हिंदू परिवार ने दी ईदगाह के लिए जमीन

गुहाला में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल, ईद पर हिंदू परिवार ने दी ईदगाह के लिए जमीन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत 

नीमकाथाना : सीकर जिले के गुहाला क्षेत्र में आपसी प्रेम और सौहार्द की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। ईद के पावन अवसर पर एक हिंदू परिवार ने मुस्लिम समाज को ईदगाह के लिए जमीन भेंट कर भाईचारे का प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुरी पंचायत की ढाणी सावावाली स्थित ईदगाह में नमाज के दौरान जगह कम पड़ने की समस्या को देखते हुए लक्ष्मण राम सैनी, भोपाल राम सैनी, पूरणमल सैनी और जगदीश सैनी ने अपनी जमीन ईदगाह विस्तार के लिए दान कर दी। चारों भाइयों के इस सराहनीय कदम को क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जा रहा है।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने चारों भाइयों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया और आभार जताया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है और इससे आपसी विश्वास और मजबूत होगा।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के कार्य समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। ईद के दिन दी गई यह ‘ईदी’ न केवल जमीन का दान है, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक मिसाल भी है, जो क्षेत्र में सौहार्द का संदेश फैलाती है।

Related Articles