[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साधु के वेश में आया चोर बाइक लेकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

साधु के वेश में आया चोर बाइक लेकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

साधु के वेश में आया चोर बाइक लेकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : क्षेत्र के प्रसिद्ध भैरुजी मंदिर में बाइक चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां साधु के वेश में आए एक अज्ञात युवक ने मंदिर में खड़ी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार रींगस निवासी अशोक गुर्जर मंदिर में पूजा-अर्चना में व्यस्त थे। इसी दौरान साधु के भेष में आया युवक मौके का फायदा उठाकर उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब अशोक गुर्जर बाहर आए तो बाइक गायब मिली।

घटना के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध युवक साधु के वेश में बाइक ले जाते हुए नजर आया। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंदिर पुजारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाई और चोर की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles