मंत्री मदन दिलावर ने डॉ भीमराव अंबेडकर सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत
बाबा साहब का जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक : मदन दिलावर
चूरू, 22 मार्च। शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर रविवार को रतनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया तथा संत सम्मेलन में भी शिरकत की।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि एवं पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री दिलावर ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और शिक्षा व जागरूकता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना आवश्यक है।
पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां ने बाबा साहब के विचारों को सामाजिक समरसता और समान अधिकारों की नींव बताया। विधायक हरलाल सहारण ने उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की, वहीं पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने शिक्षा को सशक्त समाज की कुंजी बताया। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान स्व. रामचंद्र मंडार की पुण्यतिथि पर आयोजित संत सम्मेलन में प्रकाशरामजी महाराज ने भजनों और कथा के माध्यम से भक्तिमय वातावरण का संचार किया।
सुगनचंद मंडार एवं पुष्पलता मंडार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संतोष मेघवाल, मनभरी देवी, सीईओ श्वेता कोचर, बीडीओ जगदीश व्यास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2070974

