सरदारशहर में 3 मंदिरों से 10 छत्र चोरी:कार में सवार होकर आए चोर; जीण माता, शनि और बालाजी मंदिर में हुई वारदात
सरदारशहर में 3 मंदिरों से 10 छत्र चोरी:कार में सवार होकर आए चोर; जीण माता, शनि और बालाजी मंदिर में हुई वारदात
सरदारशहर : सरदारशहर के गिडगिचिया हनुमान वाटिका के पास स्थित जीण माता, शनि मंदिर और बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने एक ही रात में तीनों मंदिरों से कुल 10 छत्र चुरा लिए।
मंदिरों से छत्र और नकदी चोरी
मिली जानकारी के अनुसार, जीण माता मंदिर से सात छत्र, एक चांदी का डोरा और लगभग 2000 रुपए नकद चुराए गए। शनि मंदिर से दो छत्र और बालाजी मंदिर से एक छत्र की चोरी हुई है। चोरी की यह वारदात रवविार तड़के लगभग 3:40 बजे हुई। मंदिर के पास लगे एक सीसीटीवी की फुटेज में हनुमानगढ़ नंबर की एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी है, जिसे पुलिस जांच के लिए महत्वपूर्ण सुराग मान रही है।

सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर की लाइटें बंद और ताले टूटे हुए पाए। इसके बाद, उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरदारशहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का कार्ड अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयासों में जुटी है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2070973

