[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

196 किलो डोडा पोस्त सहित तीन तस्कर गिरफ्तार:ट्रक और एस्कॉर्ट कर रही कार जब्त, नाकाबंदी के दौरान रोककर ली तलाशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

196 किलो डोडा पोस्त सहित तीन तस्कर गिरफ्तार:ट्रक और एस्कॉर्ट कर रही कार जब्त, नाकाबंदी के दौरान रोककर ली तलाशी

196 किलो डोडा पोस्त सहित तीन तस्कर गिरफ्तार:ट्रक और एस्कॉर्ट कर रही कार जब्त, नाकाबंदी के दौरान रोककर ली तलाशी

चूरू : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तारानगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से एक क्विंटल 96 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि डोडा पोस्त ले जा रहे ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही एक कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान तारानगर पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एनएच-52 पर न्यू बालाजी होटल के पास आ रहे एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ट्रक में एक क्विंटल 96 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छीलका बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल ट्रक को जब्त कर लिया। इसके साथ ही, डोडा पोस्त ले जा रहे ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक अर्टिगा कार को भी जब्त किया गया। पुलिस ने इस मामले में चित्तौड़गढ़ निवासी लोकेश जैन, कालूराम ब्राह्मण और किशनगिरी को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच साहवा थानाधिकारी को सौंपी गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रशिक्षु आरपीएस स्वाति बूरी, एसआई सत्यप्रकाश, कॉन्स्टेबल बलवान, महेंद्र कुमार, विकास कुमार और अजीत सिंह शामिल थे।

Related Articles