[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में अल्लाह की इबादत में झुके सिर:ईदगाह पर एक साथ नमाज अदा की, अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में अल्लाह की इबादत में झुके सिर:ईदगाह पर एक साथ नमाज अदा की, अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया

खेतड़ी में अल्लाह की इबादत में झुके सिर:ईदगाह पर एक साथ नमाज अदा की, अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया

खेतड़ी : खेतड़ी में ईद के अवसर पर ईदगाह में मुस्लिम समाज द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही ईदगाह परिसर में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र हुए। नमाज के बाद इमाम साहब ने अपने संबोधन में देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने ईद के त्योहार को प्रेम, सहयोग और एकता का प्रतीक बताया।

नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके कारण यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Related Articles