[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में ईद उल-फितर मनाया:नमाज अता कर देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में ईद उल-फितर मनाया:नमाज अता कर देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी

खेतड़ी में ईद उल-फितर मनाया:नमाज अता कर देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी

खेतड़ी नगर : खेतड़ी कस्बे की ईदगाहों में सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अता की। इस अवसर पर हिंदू समाज के लोग भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।

मौलाना ने भाईचारा, सौहार्द बनाए रखने की अपील की

खेतड़ीनगर में मौलाना अब्दुल सुब्हान ने बताया- देशभर में ईद की नमाज अता की गई और देश में अमन-चैन व शांति के लिए दुआ मांगी गई। उन्होंने असामाजिक तत्वों द्वारा भाईचारे को खत्म करने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की और लोगों से सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। मौलाना ने नेकी करने, भाईचारे के साथ रहने और दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार करने की शिक्षा दी।

ईद के त्योहार को लेकर मुस्लिम घरों में सप्ताह भर पहले से तैयारियां शुरू हो गई थीं। शनिवार को ईद के अवसर पर खुशियों का माहौल था। नाते-रिश्तेदारों को दावतें देने की व्यवस्थाएं चलती रहीं।

शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

इससे पहले, पुलिस ने शांति समिति और सीएलजी की बैठकें आयोजित कर सभी धर्मों के लोगों से ईद शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की थी। इसी के परिणामस्वरूप, कस्बे में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कस्बे के मुख्य रास्तों, चौराहों और बबाई, पपुरना, गोठड़ा जैसे अन्य जगहों पर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। खेतड़ी कस्बे के अलावा बबाई, पपुरना, सिंघाना, खेतड़ी नगर और मेहाड़ा सहित कई अन्य जगहों पर भी ईद मनाई गई।

Related Articles