निराधनूं ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद
निराधनूं ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद
निराधनूं : कस्बे की ईदगाह में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद अनिस खान ने सामूहिक नमाज अदा करवाई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद ईदगाह परिसर में लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। इस दौरान बजरंग सिंह धाभाई भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर बधाई दी, जिससे सामाजिक समरसता की सुंदर मिसाल देखने को मिली।
हाफिज मोहम्मद अनिस खान ने अपने संदेश में कहा कि देश की तरक्की आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता में ही निहित है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2070014


