पिलानी के सरदारपुरा में पशुपालकों को बड़ी सौगात : 46.50 लाख की लागत से पशु चिकित्सालय का शिलान्यास
पिलानी के सरदारपुरा में पशुपालकों को बड़ी सौगात : 46.50 लाख की लागत से पशु चिकित्सालय का शिलान्यास
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : क्षेत्र के सुजडोला ग्राम पंचायत अंतर्गत सरदारपुरा गांव में शनिवार को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय पशु चिकित्सालय का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम धार्मिक और पारंपरिक माहौल में संपन्न हुआ, जहां सर्वप्रथम विधिवत भूमिपूजन किया गया तथा महिलाओं ने मंगलगीत गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार, “विकास छोटा देवी नंदलाल तोखाराम मेमोरियल राजकीय पशु चिकित्सालय” का निर्माण करीब 46 लाख 50 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इस आधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय के निर्माण से सरदारपुरा सहित आसपास के गांवों के पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें अपने पशुओं के उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
ग्रामीणों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पशु चिकित्सालय की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान आकाश गिरी महाराज, सुजडोला सरपंच कानू सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच सुमेर सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह, मान सिंह श्योराण, उम्मेद सिंह लाम्बा, सुखवीर सांगवान, सुखदेवाराम छापड़ा, लिखवा सरपंच बच्चन सिंह, पूर्व सरपंच सुरेश सैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा रामकिशन, नाहर सिंह, कपूर सिंह, मंजीत श्योराण, अमरजीत श्योराण, सुरेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, जयसिंह कालेरा, जयवीर ढाका, राजेंद्र गढ़वाल, चंद्रपाल श्योराण, अशोक श्योराण, पूर्व सरपंच मंदरूप, ओमवीर लाम्बा, सत्यवीर धनखड़, प्यारेलाल भाम्बू, विकास भाम्बू,ओमप्रकाश लाम्बा, नीटू लाम्बा, मान सिंह मेघवाल, आईदान सिंह छापड़ा, बलवान सांगवान, डॉ. विनोद चौधरी (बीकानेर), अमरजीत सांगवान, बलवीर लाम्बा, डॉ. निश्चय सिंह, पशुधन निरीक्षक मेनपाल पूनियां, पशु परिचर सरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2070007


