ईदगाह शाही मस्जिद में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन-चैन शांति और भाईचारे की मांगी दुआ-चीफ शहर काजी सैयद मोहम्मद अली अशरफी
ईदगाह शाही मस्जिद में अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन-चैन शांति और भाईचारे की मांगी दुआ-चीफ शहर काजी सैयद मोहम्मद अली अशरफी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : ईद-उल-फितर के विशेष मौके पर शाही ईदगाह मस्जिद बड़ाबास में शाही ईमाम मुख्य चीफ़ शहर क़ाज़ी सैयद मोहम्मद अली अशरफी, नई ईदगाह मस्जिद सुनारी रोड़ पर मौलाना मोहम्मद मदनी, चांद दड़ा कायमखानी मस्जिद में मौलाना हाफिज शाहिद रजा के द्वारा ईद उल फितर की नमाज अकिदत के साथ अदा कराई गई इसके अलावा मदीना स्टेडीयम शहरिया बास सहित अनेक स्थानों पर अहले हदीस जमात के इमामों के द्वारा ईद उल फितर की नमाज अदा करवाई।

शाही ईदगाह मस्जिद बड़ाबास व सुनारी रोड़ स्थित नई ईदगाह मस्जिद व मदीना स्टेडीयम शहरिया बास आदी महत्वपूर्ण स्थानो पर सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों के अलावा बडी संख्या में महिलाएं, बच्चे आदी इकट्ठा हुए और सबने मिलकर ईद की नमाज अदा की। सभी लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया, नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए क्षेत्र सहित देश और प्रदेश में अमन-चैन बनाए रखने और आपसी भाईचारे कायम रखने की दुआएं मांगी।
ईद उल फितर के इस मुबारक मौके पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश भाकर, पुर्व कांग्रेस प्रत्याशी लियाकत अली, सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी, नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, शबीर खान लाडवाण, अयुब खां सामदखानी, एमडी इदरीस खान, हारून बड़गुजर, दिन मोहम्मद सिलावट, नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, पुर्व सहायक अभियंता नोरतनमल रेगर, दलित नेता कालूराम गेनाणा, सुरजाराम भाकर, दिनेश गोदारा, राजेन्द्र भगारीया, बाबूलाल, रमजान सिलावट, पार्षद नौशाद अली, बाबूलाल चौबदार, एडवोकेट नबाब खां, एडवोकेट मनसब खां, यासीन अख्तर, पुर्व पार्षद फेजू खां, अल्लाहनूर ठेकादर, पुर्व चैयरमेन सरवर अली, पुर्व चैयरमेन होशियार अली, सुजानगढ़ नगर परिषद के पुर्व सभापति मुराद खां, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जयराम बुरड़क, जम जम ब्रदर्स अमजद खान, जम जम मोबाइल शोयल खान खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य भारी संख्या में उपस्थित हुए !
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2070007


