सीकर के पचार गांव में मंदिर सहित 4 जगह चोरी:चोरों ने कमरों के बाहर कुंडी लगाकर रस्सी बांधी, CCTV में दिखे 2 चोर
सीकर के पचार गांव में मंदिर सहित 4 जगह चोरी:चोरों ने कमरों के बाहर कुंडी लगाकर रस्सी बांधी, CCTV में दिखे 2 चोर
दांतारामगढ़ : सीकर के दांतारामगढ़ थाना इलाके में पचार गांव में चोरों ने एक रात में मंदिर और तीन मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान में वारदात करने से पहले चोरों ने कमरों के बाहर कुंडी लगाकर रस्सी से बांध दिया। CCTV फुटेज में 2 चोर रिकॉर्ड हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस चोरों का पता लगा रही है।
लाखों के गहने और कैश चुराया
सबसे पहले चोरों ने खेड़ापति बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां दानपात्र में रखे रुपए चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने मंदिर के पास ही स्थित रोहिताश मीणा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से चोरों ने जेवरात चोरी किए।
इसके बाद चोरों ने मोहनलाल और लालचंद हलवाई के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जहां से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और नगदी की चोरी की। तीनों ही मकान में चोरों ने अंदर सो रहे लोगों के कमरों को बाहर से बंद करके रस्सी बांध दी। सुबह जब लोग उठे तो उन्हें बाहर से कमरे बंद मिले। ऐसे में उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर गेट खुलवाए।
सीसीटीवी फुटेजों में दो चोर दिखे
इसके बाद जब बाहर आकर देखा तो चोरी का पता चला। इसी दौरान मंदिर में भी चोरी होने की बात पता चली। जब वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें दो चोर नजर आ रहे हैं। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2069974


