[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में ईद मनाई:ईदगाहों-मस्जिदों में विशेष नमाज अदा, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में ईद मनाई:ईदगाहों-मस्जिदों में विशेष नमाज अदा, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

नीमकाथाना में ईद मनाई:ईदगाहों-मस्जिदों में विशेष नमाज अदा, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

नीमकाथाना : नीमकाथाना में ईद का त्योहार मनाया गया। छावनी स्थित ईदगाह, शहर की जामा मस्जिद और औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद सहित अन्य ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर उत्साह देखा गया, वहीं बुजुर्गों ने समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

छावनी स्थित ईदगाह में मौलाना मोहम्मद मुजम्मिल ने नमाज अदा करवाई। शहर की जामा मस्जिद में मौलाना मुशर्रफ और औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना जमशेद ने ईद उल फितर की नमाज अदा करवाई।

इस अवसर पर प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, भाजपा नेता दौलत राम गोयल, प्रमोद बाजोर, कांग्रेस नेत्री मंजू सैनी और पार्षद शाकिर अली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles