खंडेला में गणगौर पर निकली शोभायात्रा:रविवार को भी निकलेगी गणगौर की सवारी, कुश्ती दंगल होगा
खंडेला में गणगौर पर निकली शोभायात्रा:रविवार को भी निकलेगी गणगौर की सवारी, कुश्ती दंगल होगा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खंडेला : खंडेला कस्बे में शनिवार को गणगौर पर्व मनाया गया। इस दौरान कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में मेले लगे, जहां महिलाओं और नवविवाहिताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गणगौर माता को विदाई दी।
कस्बे की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार शनिवार शाम छोटा पाना गढ़ से राजमाता प्रकाश देवी के नेतृत्व में गणगौर की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में ऊंट-घोड़ों का नृत्य, शाही लवाजमा और बैंड-बाजों की धुन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। यह यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई गुसाई के कुएं पर पहुंची। यहां महिलाओं ने गणगौर माता की विशेष पूजा-अर्चना की।
रविवार को भी निकलेगी सवारी
उल्लेखनीय है कि गणगौर की सवारी दूसरे दिन रविवार को भी निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा छोटा पाना गढ़ से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए चुंगी नंबर 2 स्थित भूतेश्वर मंदिर तक जाएगी।
कुश्ती दंगल आयोजित
इसी के साथ, ग्राम रामपुरा और भोजपुर सहित आसपास के कई गांवों में भी गणगौर के मेले आयोजित किए गए। इन मेलों में बाहर से आए पहलवानों ने कुश्ती दंगल में अपना दमखम दिखाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अधिकारी इंद्रप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। इस अवसर पर खंडेला विधायक सुभाष मील का भी कस्बावासियों द्वारा जगह-जगह माला पहनाकर स्वागत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2069949


