लक्ष्मणगढ़ में ईसर-गणगौर की सवारी निकली:महिलाओं ने पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की
लक्ष्मणगढ़ में ईसर-गणगौर की सवारी निकली:महिलाओं ने पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को गणगौर उत्सव उल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में ईसर-गणगौर की भव्य सवारियां व शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सेठों का बाजार स्थित महावीर सेवा समिति कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सजे-धजे रथ में ईसर-गणगौर को विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ सवारी रवाना हुई। इसके साथ ही प्राचीन सीताराम मंदिर से भी सवारी निकाली गई। दोनों सवारियां शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ीं, जिससे पूरे शहर में उत्सवी माहौल बना रहा। शोभायात्रा में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा समेत कई नेता शामिल हुए।
महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की
शोभायात्रा के दौरान मुख्य चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर बनाए गए पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी महिलाओं, नवविवाहिताओं और युवतियों ने जगह-जगह पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की।
सवारी रामलीला मैदान पहुंची, जहां विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोग जुटे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। लगातार 16 दिनों तक चली पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाते हुए ईसर-गणगौर को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान महावीर सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ शहर के प्रबुद्धजन व सर्वसमाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
श्री महावीर सेवा समिति का 89 सालों से योगदान
लक्ष्मणगढ़ में गणगौर व तीज जैसे लोकपर्वों के संरक्षण में श्री महावीर सेवा समिति का अहम योगदान रहा है। समिति की स्थापना 1937 में दुर्गा प्रसाद पारीक, पुरुषोत्तम पारीक, प्यारेलाल गोस्वामी व दामोदर प्रसाद वैद्य द्वारा की गई थी। तब से लेकर अब तक समिति ने इन सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखा है।
लोकसंस्कृति के संरक्षण और परंपराओं के निर्वहन में समिति का योगदान क्षेत्र में विशेष रूप से सराहनीय माना जाता है। समिति के तत्वावधान में निकाली जाने वाली तीज और गणगौर की सवारी लगातार 89 वर्षों से चल रही है, साथ ही मेलों का सफल संचालन भी समिति ही करती है।
ये भी रहे शामिल
शोभायात्रा में भाजपा नेता दिनेश जोशी, पवन बुटोलिया, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित, जयप्रकाश सरावगी, समिति अध्यक्ष मनोज मिश्रा और विष्णु शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
ईसर-गणगौर की शोभायात्रा के PHOTOS….




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2069957


