घांघू में ईद की नमाज अदा, मांगी अमन-चैन की दुआ:मुस्लिम भाइयों ने देश में सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना की
घांघू में ईद की नमाज अदा, मांगी अमन-चैन की दुआ:मुस्लिम भाइयों ने देश में सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना की
घांघू : घांघू में शनिवार को मुस्लिम समुदाय ने दांदू रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की। मुख्य बाजार स्थित मस्जिद और बास जैसेका सड़क स्थित मस्जिद में भी नमाज पढ़ी गई। महिलाओं ने अपने घरों में ईद की नमाज अदा की।
नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। हिंदू समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह और मस्जिद के बाहर मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर बधाई दी। ईद के अवसर पर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों में उत्साह देखा गया। लोगों ने नए कपड़े पहने और घरों में विभिन्न प्रकार के मीठे पकवानों के साथ ईद की सेवइयां बनाईं। लोगों ने घरों पर जाकर, फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।
गांव के शिक्षक सफी मोहम्मद गांधी ने बताया कि एक महीने के रोजे रखने के बाद ईद का त्योहार आता है। इस दिन सभी ईद की नमाज अदा कर खुदा से प्रार्थना करते हैं कि देश-दुनिया सहित घर-परिवार में खुशी, भाईचारा और अमन-चैन बना रहे। मनवर खान ने जानकारी दी कि ईदगाह में नमाज अदा कर देश-दुनिया में खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर डॉ. एन.ए. खान, डॉ. मुमताज अली, हाजी अब्दुल हबीब अनवरी, बन्ने खां, सदर नजीर खां, यूसुफ, समाजसेवी सलीम व्यापारी, शिक्षक सफी मोहम्मद गांधी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बरकत अली, प्रधानाचार्य इकबाल अली, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कासम अली, समाजसेवी परमेश्वरलाल दर्जी, समाजसेवी महावीर नेहरा, अशोक कुमार, सुमेर सिंह, आजम अली पहाड़ियान, जावेद यूनुस व्यापारी, अनवर खान, फारूक व्यापारी, सलीम मिस्त्री, जब्बार खान, मुस्ताक खां, जीवन अली, मनवर खान, इदरीश खां, जमील, ताराचंद और दीनदयाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और उन्होंने ईद की मुबारकबाद दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2069930


