[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में बकरी चरा रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला:गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, नर्सिंग स्टाफ ने निकाले डंक

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेत में बकरी चरा रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला:गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, नर्सिंग स्टाफ ने निकाले डंक

खेत में बकरी चरा रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला:गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, नर्सिंग स्टाफ ने निकाले डंक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू में खेत में बकरियां चरा रहे दूलाराम प्रजापत (69) पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।

ग्रामीणों ने बताया कि बछरारा बड़ा निवासी दूलाराम प्रजापत खेत में बकरियां चराने गए थे। चाय बनाने के लिए जब वह झोपड़े के अंदर थैले में रखा सामान लेने गए, तभी झोपड़े में मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

बुजुर्ग के साथ खेत में मौजूद एक युवक ने भागकर अपनी जान बचाई और गांव जाकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण तुरंत खेत पहुंचे और बुजुर्ग को उठाकर निजी वाहन से डीबी अस्पताल ले गए। इमरजेंसी वार्ड में दो-तीन नर्सिंग कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक बुजुर्ग के चेहरे और आंखों के ऊपर से मधुमक्खियों के डंक निकाले। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बुजुर्ग का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Related Articles