चूरू महोत्सव-2026 के दूसरे दिन आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, प्रतिभागियों ने ऊर्जा व उत्साह से लिया भाग
चूरू महोत्सव-2026 के दूसरे दिन आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, प्रतिभागियों ने ऊर्जा व उत्साह से लिया भाग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में चूरू जिला मुख्यालय पर बागला स्कूल खेल मैदान में पंच गौरव योजना के तहत चूरू महोत्सव 2026 के दूसरे दिन बागला स्कूल खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने ऊर्जा और उत्साह से भाग लिया। शुक्रवार को समारोह स्थल पर कला मंच ने वादन, गायन, लोक गीत गायन, एकल नृत्य एवं रस्साकसी (समूह) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रस्सा-कस्सी में प्रतिभागियों ने जबरदस्त दमखम और टीम भावना का परिचय दिया। हर खींचातानी के साथ दर्शकों की तालियां गूंज उठीं। वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी अभिव्यक्ति और भाव-भंगिमा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह रहे विजेता शुक्रवार को आयोजित वादन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में गौरव दाधीच प्रथम, वंश जांगिड़ द्वितीय, सीनियर वर्ग में रितेश प्रजापत प्रथम, जिग्नेश पांडे द्वितीय, डॉ कमल वशिष्ठ तृतीय, एकल गायन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में वंश सिंह प्रथम, अनाया खेमका द्वितीय, अमूल्या वर्मा तृतीय, सीनियर वर्ग में अलंकृता वर्मा प्रथम, रितेश प्रजापत द्वितीय, डॉ कमल वशिष्ठ तृतीय, लोक गीत गायन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रितेश प्रजापत प्रथम, अंकुशा द्वितीय, रजनी प्रजापत तृतीय, एकल नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अनुष्का जांगिड़ प्रथम, कनिका चौधरी द्वितीय, माधव शर्मा तृतीय, सीनियर वर्ग में सोनू प्रथम, लक्ष्मी शर्मा द्वितीय, आदित्य सोनगरा तृतीय एवं रस्साकसी (समूह) प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में हरिप्रसाद सैनी की टीम प्रथम तथा महिला वर्ग में रिषिका की टीम प्रथम व ज्योति की टीम द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में एकता शर्मा, ऋतु दाधीच, पूनम हर्षवाल, नरेश, लक्ष्मी शर्मा, अभिलाषा भाटी, दीपिका शर्माज शैलेंद्र माथुर्ज राजकुमार शर्मा, प्रभुदयाल सैनी, देवकीनंदन, शेरसिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।संचालन मुकुल भाटी, बजरंग हर्षवाल और शिवकुमार शर्मा ने किया।
शनिवार को आयोजित होंगी यह प्रतियोगिताएं
इसी क्रम में शनिवार, 21 मार्च को सवेरे 10 बजे से मिस/मिसेज/मिस्टर चूरू (पारंपरिक परिधान) प्रतियोगिता, सवेरे 11 बजे से मेहंदी प्रतियोगिता, दोपहर 12 बजे से विचित्र वेशभूषा एवं दोपहर 01 बजे कविता पाठ (मौलिक सृजन स्वरचित व काव्य प्रस्तुति प्रतियोगिता) का आयोजन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068951


