अलविदा जुम्मा पर नरहड़ दरगाह में नमाज अदा:अकीदतमंदों ने अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी
अलविदा जुम्मा पर नरहड़ दरगाह में नमाज अदा:अकीदतमंदों ने अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी
नरहड़ : शुक्रवार को पवित्र रमजान माह का अलविदा जुम्मा श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नरहड़ दरगाह की मस्जिद में सैकड़ों अकीदतमंदों ने अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की। नमाजियों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगीं।
इमाम रहीस अहमद ने इस अवसर पर रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह महीना सब्र, त्याग, दया और भाईचारे का संदेश देता है। इमाम ने लोगों से इन मूल्यों को अपनाने और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान देश और समाज की तरक्की, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘जुम्मे मुबारक’ और ‘अलविदा जुम्मा’ की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर जरूरतमंदों की मदद करने और जकात व फितरा अदा करने के महत्व पर भी जोर दिया गया। लोगों ने ईश्वर से सबकी इबादतें कबूल करने, जीवन में खुशहाली लाने और सही राह पर चलने की दुआ की।
इस अवसर पर वरिष्ठ खादिम हाजी अजीज पठान, खादिम शाहिद पठान, सचिव करीम पीरजी, रफीक पीरजी, शमीम पठान, वसीम पठान, पियूष चतुर्वेदी, मुन्ना जयपुरी, सिराज मैनेजर और कल्लू पीरजी सहित कई अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2068875


