शहरी सेवा शिविर में बाबू खां को मिला लाभ, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से क्रेडिट कार्ड आवेदन मंजूर
शहरी सेवा शिविर में बाबू खां को मिला लाभ, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से क्रेडिट कार्ड आवेदन मंजूर
सीकर : शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर परिषद सीकर में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी बाबू खां को राहत मिली। योजना के तहत तीनों चरणों के ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने के बाद उनका क्रेडिट कार्ड आवेदन अनुमोदित किया गया।
बाबू खां ने 24 जून को नगर परिषद सभागार में आयोजित शिविर में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। शिविर में वरिष्ठ अधिकारी शशिकांत शर्मा और सचिव पूनम महला ने आवेदन पत्र प्रदान कर नगर परिषद स्तर पर स्वीकृति दी।
बाबू खां ने राज्य सरकार की योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का आभार जताते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविरों से जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।
नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुंचाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2225005


