शाकंभरी रोड़ पर ईदगाह में 8:30 बजे अदा की जाएगी ईद की नमाज, शाही जुलूस के साथ पहुंचेंगे शहर काजी
शाकंभरी रोड़ पर ईदगाह में 8:30 बजे अदा की जाएगी ईद की नमाज, शाही जुलूस के साथ पहुंचेंगे शहर काजी
उदयपुरवाटी : कस्बे में हर्षोल्लास व भाईचारे का प्रतीक ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को पारंपरिक तरीके के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कस्बे की शाकंभरी रोड़ पर स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज का आयोजन होगा। शहर काजी गुलाम रसूल शनिवार सुबह 8:30 बजे ईद की विशेष नमाज अदा करवाएंगे।
नमाज से पूर्व शहर काजी की शाही रवानगी का विशेष आयोजन होगा, जिसमें उन्हें गाजे-बाजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर जुलूस के रूप में ईदगाह तक लाया जाएगा। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल रहेंगे। नमाज मुकम्मल होने के बाद ईदगाह परिसर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा प्रबुद्ध नागरिक मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देंगे।
खीर के साथ होगा रोजा का समापन
ईद की खुशियों को साझा करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम पुलिस थाने के सामने भी आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, प्रातः 9:00 बजे वहां सामूहिक रूप से खीर खिलाकर रोजा का विधिवत समापन करवाया जाएगा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं सुचारू यातायात के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068754


