शहीद सचिन पूनिया के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा:सादुलपुर के गागड़वास गांव में सैनिक सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि, पिछले साल 5 अगस्त को हुए थे शहीद
शहीद सचिन पूनिया के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा:सादुलपुर के गागड़वास गांव में सैनिक सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि, पिछले साल 5 अगस्त को हुए थे शहीद
सादुलपुर : उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र में 5 अगस्त 2025 को प्राकृतिक आपदा के दौरान कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए सादुलपुर के गांव गागड़वास के सचिन पूनिया की याद में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
7 अक्टूबर 2024 के सेना में भर्ती हुए थे
गागड़वास निवासी किसान प्रदीप कुमार पूनिया के पुत्र सचिन पूनिया 7 अक्टूबर 2024 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वे 14वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स में अग्निवीर के रूप में हवलदार पद पर उत्तराखंड में तैनात थे। 5 अगस्त 2025 को हर्षिल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान वे शहीद हो गए।
प्राकृतिक आपदा के दौरान हुए थे शहीद
घटना के बाद उनकी पार्थिव शरीर बरामद नहीं हो सकी थी, जिसके कुछ दिन बाद सेना ने उन्हें अमर शहीद का दर्जा प्रदान किया। शहीद के सम्मान में सेना की एक टुकड़ी तिरंगा लेकर बीकानेर से गागड़वास गांव पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘अमर शहीद सचिन पूनिया अमर रहें’ के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।
तिरंगा यात्रा गांव में होते हुए शहीद के घर पहुंची, जहां सेना के अधिकारियों ने शहीद के पिता प्रदीप कुमार पूनिया को सम्मानपूर्वक तिरंगा सौंपा। इसके पश्चात गांव के खेल मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने शहीद को नमन किया।
इस अवसर पर सादुलपुर उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा, एएसपी रिछपाल सिंह चारण, भाजपा नेता जोगेंद्र झाझड़िया, भाजपा जिला प्रवक्ता विमल पूनिया, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री कृष्ण भाकर, सांखू मंडल अध्यक्ष कृष्ण जांगिड़, कांग्रेस यूथ अध्यक्ष रोहित पूनिया, देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पूनिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2067658


