चूरू सांसद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले:सादुलपुर में रिंग रोड की मांग, जिले में सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर की बात
चूरू सांसद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले:सादुलपुर में रिंग रोड की मांग, जिले में सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर की बात
चूरू : चूरू सांसद राहुल कस्वां ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चूरू संसदीय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सड़क परियोजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा।
रतनपुर से फतेहपुर तक फोनलेन की बताई जरूरत
सांसद कस्वां ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पर स्थित रतनगढ़ से फतेहपुर खंड को फोरलेन बनाने की स्वीकृति देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस खंड पर यातायात का भार काफी बढ़ गया है, जिससे फोरलेन निर्माण अत्यंत आवश्यक हो गया है।
नेशनल हाईवे-703 का काम शुरू कराने की मांग
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-703 (सिरसा से चूरू वाया नोहर, साहवा, तारानगर) के निर्माण कार्य को शुरू करवाने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि इस राजमार्ग को घोषित हुए तीन साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके लिए राज्य सरकार को भूमि हस्तांतरण हेतु निर्देशित करने की मांग की गई।
सांसद कस्वां ने यह भी बताया कि उनके लगातार प्रयासों के बाद एमडीआर में परिवर्तित तारानगर से रावतसर (आईजीएनपी रोड) सड़क को CRIF (केंद्रीय सड़क निधि) में शामिल कर इसका पुनर्निर्माण करवाया जाए।
सादुलपुर में रिंग रोड की मांग
इसके अतिरिक्त, उन्होंने सादुलपुर शहर में रिंग रोड के निर्माण की मांग की। इसमें NH-709E से NH-52 वाया बहल मार्ग के बाईपास निर्माण और पिलानी ओवरब्रिज से लेकर रड़वा बाईपास तक के बचे हुए हिस्से के फोरलेनिंग कार्य की स्वीकृति जारी करने का अनुरोध किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2067658


