चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाआरती आयोजित
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाआरती आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित गढ़ परिसर के राजकीय मंदिर (गोपालजी मंदिर) में बुधवार को भव्य महाआरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहरवासियों ने पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

महंत रघवदास, पंडित उमेश व्यास एवं पंडित देवेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर राजस्थान स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भागचंद खारिया, सुखराम चोटिया, महेश कुमार, राजेश दाधीच, सुरेश सारस्वत, अभिषेक चोटिया, दीनदयाल सैनी, सुनील भाऊवाला, धर्मेंद्र राकसिया, श्रीराम पीपलवा, आकाश सैनी, राजीव, रवि दाधीच, नीरज जांगिड़ सहित अनेक लोगों ने महाआरती में भाग लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066459


