[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में समाजसेवी बजरंग सिंह धाभाई ने दी रोजा इफ्तार दावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में समाजसेवी बजरंग सिंह धाभाई ने दी रोजा इफ्तार दावत

निराधनूं में समाजसेवी बजरंग सिंह धाभाई ने दी रोजा इफ्तार दावत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

निराधनूं : कस्बे की मदीना मस्जिद में बुधवार को समाजसेवी बजरंग सिंह धाभाई की ओर से रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों सहित मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे और एक साथ इफ्तार किया। इफ्तार के दौरान भाईचारे और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। समाजसेवी बजरंग सिंह धाभाई ने दावत में शामिल सभी लोगों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हनीफ सया, मुगले आज़म खान, अयूब खान खोखर, असगर खान डीलर, रिटायर्ड सूबेदार इकबाल खान, इंतजार अली, गुलाम कादर खान, अजीज सया, अजीज खान खोखर, सुमेर खान खोखर, अकबर खान मनियार, मुस्ताक खान मनियार, आमीन खान मोयल, लियाकत खान जैनाण, असगर खान मनियार, हाफिज मोहम्मद अनिस खान, मौलाना मुस्ताक खान, पवन कुमार सूवटा, पवन कुमार सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles