खेड़ा धाम आश्रम में नवरात्रा महोत्सव 19 मार्च से
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : टीबा बसई स्थित बाबा शांतिनाथ का धुना खेड़ा धाम आश्रम में हिंदू नववर्ष 2082 के अवसर पर चैत्र नवरात्रा महोत्सव का आयोजन 19 मार्च से किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ प्रतिपदा के दिन घट स्थापना के साथ होगा। महंत योगी ज्योति नाथ अघोरी ने बताया कि ज्योतिष आचार्य अभिमन्यु पाराशर द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त के अनुसार घट स्थापना की जाएगी। नवरात्रा के दौरान आश्रम परिसर में आकर्षक पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह और शाम विधिवत पूजा-अर्चना व आरती का आयोजन होगा। साथ ही माता-बहनों द्वारा प्रतिदिन दिन में भजन-कीर्तन किए जाएंगे तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। नवरात्रा महोत्सव का समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2066286


