[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान रोडवेज बस बंद, 50 गांवों के लोग परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान रोडवेज बस बंद, 50 गांवों के लोग परेशान

राजस्थान रोडवेज बस बंद, 50 गांवों के लोग परेशान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा

शिमला : शिमला से जयपुर वाया मेंहाडा–नीमकाथाना जाने वाली एकमात्र राजस्थान रोडवेज बस गत एक सप्ताह से बंद पड़ी है, रोडवेज बस बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब पांच वर्षों से नियमित रूप से संचालित हो रही इस बस को अचानक खेतड़ी डिपो द्वारा बन्द कर दिया गया है जिससे ग्रामीण अंचल का मुख्य यातायात साधन ठप हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर यही एकमात्र रोडवेज बस चलती थी, जिससे करीब 50 गांवों के लोग लाभान्वित होते थे। रोजड़ा ककराय, मांदरी, दुधवा, शिमला, गोरीर, मेंहाडा, नांगलिया, सीहोड सहित दर्जनों गांवों के लोगों का जयपुर व अन्य स्थानों से सीधा संपर्क इसी बस के माध्यम से था।

बताया जा रहा है कि इस बस में रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते थे। पिछले एक सप्ताह से बस के नहीं आने के कारण विद्यार्थियों, मरीजों और रोजाना कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर जाने के लिए अब लोगों को हरियाणा के नारनौल जाकर बस पकड़नी पड़ रही है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर झुन्झनू को शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि क्षेत्र की एकमात्र बस सेवा को शीघ्र पुनः शुरू किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles