[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में स्पीड ब्रेकर की मांग, वाहनों से खतरा:मोहल्लेवासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, बोले- कई बार शिकायत की अब तक कोई कार्रवाई नहीं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में स्पीड ब्रेकर की मांग, वाहनों से खतरा:मोहल्लेवासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, बोले- कई बार शिकायत की अब तक कोई कार्रवाई नहीं

चिड़ावा में स्पीड ब्रेकर की मांग, वाहनों से खतरा:मोहल्लेवासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, बोले- कई बार शिकायत की अब तक कोई कार्रवाई नहीं

चिड़ावा : चिड़ावा के भगतो के मोहल्ले में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों का कहना है कि राजकीय प्राथमिक स्कूल पुरानी चिड़ावा से लेकर मंड्रेला रोड तक स्पीड ब्रेकर नहीं होने से वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

सामाजिक कार्यकर्ता मंगेश भगत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि इस रास्ते पर एक स्कूल और खेल ग्राउंड स्थित है। यहां बच्चों और आमजन की लगातार आवाजाही रहती है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण किसी भी समय अप्रिय घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर इससे पहले भी कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार ने जल्द ही स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बाबूलाल, दीपक, जगदीश, विशाल, लोकेश, पवन, सनी, अजय, सुमित, अंकित, राकेश, अमित, विजेंद्र, राजेंद्र, वीरेंद्र सहित कई अन्य मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Related Articles