रींगस में पिकअप और टेम्पो में भिड़ंत:एल्यूमीनियम पाइप से भरा टेंपो पलटा, लाखनी मोड़ पर पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर
रींगस में पिकअप और टेम्पो में भिड़ंत:एल्यूमीनियम पाइप से भरा टेंपो पलटा, लाखनी मोड़ पर पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर
रींगस : रींगस में मंगलवार शाम एनएच 52 पर लाखनी मोड़ के पास एक पिकअप और टेंपो की टक्कर हो गई। इस हादसे में एल्यूमीनियम पाइप से भरा टेंपो पलट गया और उसका सामान सड़क पर बिखर गया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि एनएच 52 पर एल्यूमीनियम पाइप से भरा एक टेंपो सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान रींगस से सीकर की ओर जा रही एक पिकअप ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पलट गया और उसका सारा सामान सड़क पर बिखर गया।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि टेंपो ड्राइवर जयपुर से एल्यूमीनियम पाइप सरदारशहर ले जा रहा था। उसने लाखनी मोड़ के पास चाय पीने के लिए अपना टेंपो सड़क किनारे खड़ा किया था। टक्कर मारने वाली पिकअप चप्पल-जूतों से भरी हुई थी। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे सामान को हटवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066131


