[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में पटवार भवन की हालत जर्जर:लंबे समय से निर्माण और मरम्मत कार्य की मांग, वर्तमान में पुराने पंचायत भवन में कार्य जारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में पटवार भवन की हालत जर्जर:लंबे समय से निर्माण और मरम्मत कार्य की मांग, वर्तमान में पुराने पंचायत भवन में कार्य जारी

डाडा फतेहपुरा में पटवार भवन की हालत जर्जर:लंबे समय से निर्माण और मरम्मत कार्य की मांग, वर्तमान में पुराने पंचायत भवन में कार्य जारी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव में पटवार भवन की जर्जर हालत के कारण पटवारी को पुराने पंचायत भवन से कार्य करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में बना पुराना पटवार भवन कई वर्षों से खंडहर अवस्था में है। यह भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिसके चलते यहां बैठकर काम करना संभव नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इसके निर्माण या मरम्मत की दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

पटवार भवन के अभाव में ग्रामीणों को नामांतरण, जमीन की नकल और अन्य राजस्व कार्यों के लिए परेशानी हो रही है। पुराने पंचायत भवन में सीमित संसाधनों के कारण कामकाज भी प्रभावित हो रहा है, जिससे कार्य निष्पादन में देरी हो रही है।

Related Articles