बीजेपी की पूर्व पार्षद ने किया सुसाइड:भाई बोला- दहेज के लिए हत्या की, पति के हैं अवैध संबंध
बीजेपी की पूर्व पार्षद ने किया सुसाइड:भाई बोला- दहेज के लिए हत्या की, पति के हैं अवैध संबंध
खेतड़ी : झुंझुनूं में खेतड़ी नगरपालिका की पूर्व वाइस चेयरपर्सन और बीजेपी नेत्री ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला खेतड़ी थाना इलाके के वार्ड-2 का बुधवार सुबह करीब 6 बजे का है। सुनीता देवी (35) वार्ड-2 से पार्षद रही थीं। 7 फरवरी को ही उनका कार्यकाल पूरा हुआ था।
सुनीता के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। भाई ने बताया कि सुनीता के पति गजेंद्र कुमावत के एक लड़की से अवैध संबंध हैं। गजेंद्र उस लड़की से वीडियो कॉल पर बात करता है। वह लड़की सुनीता को जान से मारने की धमकी देती थी।
खेतड़ी थाना ASI कैलाश चंद ने बताया- सुबह सूचना मिली कि पूर्व वाइस चेयरमैन सुनीता देवी ने सुसाइड कर लिया है। उनके पति गजेंद्र उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घर और अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई है। पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

12 साल पहले हुई थी शादी
सुनीता देवी का पीहर नवलगढ़ (झुंझुनूं) में है। उनके भाई अर्पित ने बताया- सुबह 6 बजे सूचना मिली कि मेरी बहन की मौत हो गई है। सुबह 8:30 बजे मैं और चाचा बाबूलाल खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचे। बहन के कंधे और पेट पर चोट के निशान थे। अर्पित ने बताया- 13 नवंबर 2013 को सुनीता की खेतड़ी निवासी गजेंद्र से शादी हुई थी। शादी में पिता ने करीब 40 लाख रुपए खर्च किए थे।
चुनाव लड़ा तब भी 3 लाख रुपए मंगवाए
अर्पित ने बताया- शादी के बाद से ही पति गजेंद्र, सास सज्जना, ससुर सोहनलाल, ननद सुनीता और जेठ पवन खुश नहीं थे। ससुराल पक्ष ने सुनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। स्कॉर्पियो और 11 लाख रुपए लाने की मांग की।
साल 2021 में जब सुनीता ने पार्षद का चुनाव लड़ा तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर पीहर से 3 लाख रुपए मंगवाए। इसके बाद उनकी पैसों की मांग बढ़ती गई। सुनीता के साथ मारपीट कर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

तीन दिन पहले फोन पर घर ले जाने के लिए कहा था
13 फरवरी 2026 को पीहर में सुनीता के चाचा के बेटे तुषार की शादी थी। इसमें सुनीता और गजेंद्र, दोनों शामिल हुए थे। वहां गजेंद्र ने झगड़ा किया। अर्पित ने बताया- तीन दिन पहले सुनीता ने पिता को फोन कर उसे ससुराल से ले जाने की बात कही थी। ऐसा न करने पर अपनी जान लेने की धमकी दी थी।
पति भी रह चुका है पार्षद
सुनीता से पहले गजेंद्र भी वार्ड-2 से निर्दलीय पार्षद रह चुका है। सुनीता 31 जनवरी 2021 से 7 फरवरी 2026 तक पार्षद रही थीं। वहीं गजेंद्र 20 अगस्त 2015 से अगस्त 2020 तक पार्षद रहा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066119


