नवलगढ़ के गोल्याण में सहायक अभियंता ऑफिस का उद्घाटन:ऊर्जा मंत्री नागर बोले: राजस्थान बनेगा ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी
नवलगढ़ के गोल्याण में सहायक अभियंता ऑफिस का उद्घाटन:ऊर्जा मंत्री नागर बोले: राजस्थान बनेगा ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी
नवलगढ़ : नवलगढ़ के गोल्याणा गांव में मंगलवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम के नवनिर्मित सहायक अभियंता (एईएन) कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राजस्थान को ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
ऊर्जा मंत्री ने कार्यालय का किया लोकार्पण
ऊर्जा मंत्री नागर ने अनावरण पट्टिका का लोकार्पण कर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवलगढ़ विधायक विक्रमसिंह जाखल ने की। इस दौरान भाजपा के पूर्व झुंझुनूं जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, जिला परिषद सदस्य बीरबल सिंह गोदारा, विद्युत निगम के एमडी के.पी. वर्मा तथा एसई एम.के. टीबड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंत्री बोले-किसानों को निर्बाध बिजली देने पर हो रहा काम
अपने संबोधन में ऊर्जा मंत्री नागर ने बताया कि प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने और किसानों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की योजना के तहत वर्तमान में दो ब्लॉकों के माध्यम से दिन के समय बिजली आपूर्ति की जा रही है।
पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना
नागर ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को दिन में बिजली देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं कर सके। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान सरकार किसानों को राहत देने और बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में कई सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिनसे किसानों को उनके खेतों के पास से ही सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया और बी.एल. जागिड़ ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, पूर्व जिला महामंत्री ख्यालीराम गुर्जर, जगमोहन सिंह शेखावत, धर्मेंद्र बाय, गौतम खंडेलवाल, नरेंद्र पूनिया, कपिल शर्मा, बाबूलाल सैनी, बीरबल यादव, शब्दप्रकाश बियाणा, मनीष शर्मा, भरत सिंह भैरूवास, योगेंद्र सिंह खिरोड़, रामदेव जांगिड़, त्रिलोक सिंह चिराना, रामावतार गुप्ता, राकेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2135050


