[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एलपीजी गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एलपीजी गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

एलपीजी गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

अजीतगढ़ : एलपीजी गैस की कथित किल्लत को लेकर मंगलवार को अजीतगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौपड़ बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व पीसीसी सचिव बालेन्दु सिंह शेखावत ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

बालेन्दु सिंह शेखावत ने कहा कि देश में एक ओर सुशासन की बात की जा रही है, जबकि दूसरी ओर आम जनता को गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के अनुसार गैस की कोई कमी नहीं है, तो एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें कई सवाल खड़े करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि 45 दिन के नियम के बावजूद भी समय पर गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है और आम लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस किल्लत की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles