[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांवट में बंदूक की नोक पर ज्वैलर्स से लूट, व्यापारी पर हमला कर बदमाश फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांवट में बंदूक की नोक पर ज्वैलर्स से लूट, व्यापारी पर हमला कर बदमाश फरार

कांवट में बंदूक की नोक पर ज्वैलर्स से लूट, व्यापारी पर हमला कर बदमाश फरार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खंडेला : क्षेत्र के कांवट कस्बे में सोमवार रात एक ज्वैलर्स के साथ बंदूक की नोक पर लूटपाट की वारदात सामने आई। बदमाशों ने व्यापारी पर हमला कर आभूषणों से भरा बैग छीन लिया और कार में सवार होकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 8 बजे खंडेला रोड पर हुई। ज्वैलर्स व्यापारी विकास सोनी अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान खंडेला की ओर से कार में सवार होकर आए तीन युवक दुकान के सामने रुके और उतरते ही दो बंदूकें तानकर व्यापारी से लूटपाट करने लगे।

अचानक हुई घटना के बावजूद व्यापारी विकास सोनी ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया। इस दौरान एक आरोपी ने बंदूक से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश आभूषणों से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

भागते समय एक आरोपी की बंदूक और चांदी के आभूषणों से भरी एक थैली मौके पर ही छूट गई। वारदात के बाद बदमाश भादवाड़ी–कंचनपुर की ओर फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर व्यापारी के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपियों की कार का कई किलोमीटर तक पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

घटना की सूचना मिलते ही नेकीराम कलवानिया, थाना प्रभारी थोई थाना मौके पर पहुंचे और कंट्रोल रूम को सूचना देकर पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की छूटी बंदूक और चांदी के आभूषणों की थैली जब्त कर ली है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हमले में घायल व्यापारी विकास सोनी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। देर रात तक पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।

Related Articles