बिसाऊ में इस्माईल तंवर की ओर से रोजा इफ्तार की दावत, सैकड़ों रोजेदार हुए शामिल
बिसाऊ में इस्माईल तंवर की ओर से रोजा इफ्तार की दावत, सैकड़ों रोजेदार हुए शामिल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : रमजान माह के 26वें रोजे के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता इस्माईल तंवर की जानिब से अंजुमन मैरिज हॉल में रोजा इफ्तार की दावत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिसाऊ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर इफ्तार में भाग लिया और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस्माईल तंवर ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में युवा साथियों खालिद कुरेशी, अब्बास तंवर, अब्दुल्लाह कुरेशी, जाकिर न्यारया और इमरान तंवर ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए मेहमाननवाजी की जिम्मेदारियां संभाली।
उपस्थित लोगों ने इस नेक पहल की सराहना की। इस मौके पर इस्माईल तंवर ने सभी को आने वाली ईद-उल-फित्र की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में भाईचारा व आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम में अंजुमन के सेक्रेटरी यूसुफ तंवर, नायब सदर सद्दीक कुरेशी, अस्लाम चौहान, नगर अध्यक्ष अय्यूब, सफी खां टी.टी., जब्बार सैय्यद, खालिक कुरैशी, सद्दाम, इमरान, अरफात, मुबारिक सहित सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2064050

