[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माँ योजना के तहत ढूकिया हॉस्पिटल में सुंदरलाल का निःशुल्क कूल्हा प्रत्यारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माँ योजना के तहत ढूकिया हॉस्पिटल में सुंदरलाल का निःशुल्क कूल्हा प्रत्यारोपण

माँ योजना के तहत ढूकिया हॉस्पिटल में सुंदरलाल का निःशुल्क कूल्हा प्रत्यारोपण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला मुख्यालय के मंडावा रोड स्थित Dhukia Hospital में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (माँ योजना) सहित विभिन्न कैशलेस योजनाओं के तहत सुंदरलाल का कूल्हा प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक निःशुल्क किया गया।

सुंदरलाल की पत्नी सुनीता ने बताया कि उनके पति पिछले दो वर्षों से गंभीर दर्द से पीड़ित थे और चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। इस कारण वे लंबे समय से घर पर ही थे और परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई थी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को ढूकिया हॉस्पिटल में माँ योजना के अंतर्गत उनका कैशलेस ऑपरेशन किया गया, जिससे अब उन्हें बड़ी राहत मिली है।

अस्पताल के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. रामनिवास स्वर्णकार की टीम ने सुंदरलाल का कूल्हा प्रत्यारोपण कर सफल सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद सुंदरलाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ खुशी से चलते हुए नजर आए।

डॉ. रामनिवास स्वर्णकार ने बताया कि कूल्हा प्रत्यारोपण कूल्हे की हड्डी टूटने या गंभीर क्षति होने के बाद होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने की प्रभावी सर्जिकल प्रक्रिया है। इसी प्रकार की तकनीक घुटनों के गंभीर दर्द के इलाज में भी अपनाई जाती है।

वहीं अस्पताल की डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में माँ योजना के साथ-साथ RGHS, ECHS और ESIC के तहत भी कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में न्यूरो, यूरो, ऑर्थो, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और एमडी मेडिसिन सहित सभी प्रमुख विभागों में 24×7 सेवाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही इन-हाउस सीटी स्कैन और सोनोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध है।

Related Articles