गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का धरना, प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
लाड़नूं : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार डीडवाना कुचामन के कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गेसावत के आदेशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी लाडनूं के नेतृत्व में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, सप्लाई में देरी और कालाबाजारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जयराम बुरड़क ने कहा कि घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में मोदी सरकार ने अमेरिका और Donald Trump के दबाव में जो समझौते किए हैं, उसके परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने बीजेपी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। यदि सरकार ने बढ़ी हुई गैस कीमतों को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आमजन की लड़ाई लड़ेगी।
सर्वसमाज और जनहित में हमारी मांगे 1 महंगाई कम करो, 2 गैस सिलेंडर की बढ़ाई गई किमतो को वापस लिया जाए, 3 गैस सिलेंडर की उपलब्धि नियमित और सुंचारु कि जाए, 4 खाडी देशों में ईरान, इजरायल और अमेरिका के आपसी युद्ध मे फसे भारतीयों की सुरक्षा की गारंटी दी जाए, 5 सामाजिक कार्यों के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था कि जाए।विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी एंव धरने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार अनिरूद्ध देव पांडेय को सौंपा गया।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सुरजाराम भाकर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जयराम बुरड़क, प्रधान हनुमानाराम कासनीया, मो० मुश्ताक खान कायमखानी, अयुब खां मोयल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, पार्षद मोहम्मद मुनसब खां, भागीरथ राम, इरफान, शाहिद, अमजद, रामनारायण पुनिया, रामनिवास सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063706


