[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिशन “हरियालों राजस्थान” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मिशन “हरियालों राजस्थान” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

मिशन “हरियालों राजस्थान” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

सीकर : उप वन संरक्षक सीकर दीपक कुमार ने बताया कि बहुक्षेत्रीय कार्यक्रम के रूप में संचालित मिशन *“हरियालों राजस्थान”* के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा आवंटित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण एवं पौधों के वितरण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पौधारोपण की कार्य योजना तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पौधों की उपलब्धता, वितरण एवं रोपण से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके और अधिकाधिक पौधारोपण के माध्यम से जिले में हरित क्षेत्र का विस्तार हो सके।

उप वन संरक्षक ने बताया कि मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा, जिससे अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके।

Related Articles