[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ICAI शाखा का CPE सेमिनार आयोजित, टैक्स और AI पर विशेषज्ञों ने दिए मार्गदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ICAI शाखा का CPE सेमिनार आयोजित, टैक्स और AI पर विशेषज्ञों ने दिए मार्गदर्शन

झुंझुनूं में ICAI शाखा का CPE सेमिनार आयोजित, टैक्स और AI पर विशेषज्ञों ने दिए मार्गदर्शन

झुंझुनूं : भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान (ICAI) की झुंझुनूं शाखा की ओर से “कम्प्लायंस टू इंटेलिजेंस – ए प्रैक्टिस इन न्यू एरा” विषय पर एक दिवसीय CPE सेमिनार का आयोजन एस.एस. मोदी विद्या विहार, रोड नंबर 2 में किया गया। कार्यक्रम में झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए अंकुर गुप्ता (निवर्तमान अध्यक्ष, सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल) ने कहा कि बदलते समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अनुपालन के साथ तकनीकी दक्षता और नई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष सीए मनीष अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रोफेशनल्स के लिए ज्ञान का निरंतर अद्यतन बेहद जरूरी है।

सेमिनार के प्रथम तकनीकी सत्र में सीए अनूप भाटिया ने आयकर कानून 2025 के प्रावधानों का विश्लेषण करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। दूसरे सत्र में सीए संदीप पुरोहित ने जीएसटी से जुड़े नवीनतम संशोधनों और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। अंतिम सत्र में सीए जिमी मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव और प्रोफेशनल कार्यों में इसके उपयोग पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का संचालन सीए लोकेश अग्रवाल और सीए विनिता राणासरिया ने किया। इस अवसर पर शाखा पदाधिकारी सीए विनायक शर्मा (कोषाध्यक्ष), सीए रविन्द्र दरिया (अध्यक्ष, सीकासा समिति), सीए शाहिना खान (चेयरपर्सन, महिला एवं युवा सदस्य उत्कृष्टता समिति), सीए ओ.पी. शर्मा (निवर्तमान अध्यक्ष, झुंझुनूं शाखा) तथा सीए नीरज शर्मा (निवर्तमान अध्यक्ष, सीकर शाखा) सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव सीए इंदरजीत सुंडा ने सभी वक्ताओं, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles